अक्सर लम्बे समय तक लैपटॉप में काम करते करते असमय ही आँख की रौशनी कम हो जाती है। इसे बढ़ाने के लिए आप इन आहारो का सेवन करें-

हरी सब्जियां

सब्जियों में पाया जाने वाले केरेटिन विटामिन ए में बदल जाता है और यह रेटिना को मजबूत करता है जिससे आँखों की रौशनी बढती है।  आप पालक, बथुआ, मेथी, बीन्स, पुदीना आदि का सेवन करें।

ड्राई फ्रूट

रोजाना ड्राई फ्रूट और खासकर किशमिश खाने से आँखे मजबूत बनती है।  यह आँखों में मौजूद फ्री रेडिकल्स को खत्म करके आँखों की रौशनी बढाता है।

जिंक फ़ूड

आँखों की रौशनी बढाने में जिंक फ़ूड बहुत मदत्गार होता है।  इसमें चॉकलेट, दही, मूंगफली, कोको और टिल जैसे आइटम आते है और आप इनका सेवन करें।

अंडा और मछली

अंडे का सेवन रोजाना करने से आँखों में करोटीनाइड्स नाम का तत्व प्रचुर मात्रा में आ जाता है जिससे आँखों की सेल्स का क्षरण नहीं होता है।  इसके अलावा मछली में ओमेगा 3 एसिड पाया जाता है जो की आँखों के लिए बहुत फायदेमंद है।

जानिये कैसे, आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है दालचीनी



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/38aFPJH
via Latest News in Hindi

0 Comments