इस समय कई लोग अपनी सेहत के लिए फायदेमंद मानकर डबल टोंड का इस्तेमाल करते हैं और कुछ लोग इसे पाउडर वाला दूध मानकर इसका सेवन करना भी बहुत ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। बता दें कि डबल टोंड दूध होल मिक्ल के साथ स्किम्ड मिल्क पाउडर मिलाकर बनाया जाता है। टोन्‍ड मिल्‍क में फुल क्रीम वाले मिल्‍क की ही तरह बाकी सभी पोषक तत्‍व होते हैं, बस फैट नहीं होता। इसके कैल्‍शियम भी काफी होता है जो हड्डियों, दांत और मासपेशियों के लिये अच्‍छा होता है। इसमें वे प्रोटीन भी होता है जो पेट में जा कर आसनी से पच जाता है।

इस दूध में पोटैशियम भी होता है जो ब्‍लड प्रेशर के लेवल को सामान्‍य बनाए रखता है। आपको इसे रोज सुबह जरुर पीना चाहिये जिससे दुपहर तक आपका पेट भरा रहे। साथ ही यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को ठीक रखता है, जिससे कि आपको दिल की दौरे जैसी अन्य दिक्कतें नहीं होती है। यह दूध बच्चों को भी 3 गिलास तक पिलाया जा सकता है और बड़े लोगों को आधा लीटर दूध पीना चाहिए। इसमें विटामिन डी की मात्रा अधिक होती है।

बता दें कि विटामिन डी आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है और इससे सुस्ती आने जैसी दिक्कतें भी दूर होती है। डबल टोंड दूध में प्रोटीन, विटामिन की मात्रा अधिक होती है, लेकिन यह पचाने में भी आसान होता है। यह दूध लो-फैट और लो-कैलोरी वाला होता है इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह दूध सबसे अच्छा विकल्प होता है। एक कप टोन्‍ड मिल्‍क में लगभग 150 कैलोरी होती है, वहीं दूसरी ओर फुल क्रीम वाले दूध के एक कप में 285 कैलोरीज होती हैं। अगर आप वजन कम करने पर काम कर रहे हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है और आप आसानी से इसका सेवन कर बिना फैट बढ़ाए एनर्जी प्राप्त कर सकते हैं।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3a8lrdy
via Latest News in Hindi

0 Comments