जानिये कैसे, सेहत के लिए बहुत लाभदायक है लेसवा का सेवन

ऐसे बहुत सारे लोग है जिन्होने लेसवे का नाम पहली बार सुना होगा। लेसवे को अपनी भाषा में गोंदी व निसोरा भी कहते हैं। इसका आकार तकरीबन सुपारी के बराबर होता हैं। लेसवा को लसोड़ा भी कहा जाता है। इसका आप साग और आचार भी बना सकते है।
आपको बता दे की पके हुए लेसवे हमेशा खाने में मीठे होते हैं व इसके अंदर गोंद की तरह चिकना रस निकलता है। दोस्तो आज हम आपको लेसवे के बारे में बतायेंगें कि यह हमारे शरीर के लिए कितना अधिक फायदेमंद है।
अगर आपके दांतों में दर्द है तो आप इस पेड़ की छाल को पानी के साथ अच्छी तरह उबाल लें और इस पानी का आप कुल्ला करें आपके मसूड़ों की सूजन, दांतो का दर्द और मुंह के छालों में आराम मिल जायेगा। और आपके गले की आवाज भी ठीक हो जायेगी।
आप लेसवे के लड्डु भी बनाकर अवश्य खा सकते है इससे आपकी शरीर मे किसी प्रकार की शारिरीक कमजोरी नहीं आयेगी। लसोड़े की छाल को पानी में उबालकर अच्छी तरह छान लें। आपके दाद-खाज और खुजली हो रही है तो इसके बीजों को पीसकर उस जगह लगाने से आपके दाद ठीक हो जायेंगें। लेसवे के पेड़ की छाल का काढ़ा में कपूर का मिश्रण तैयार कर चोट लगने वाली जगह लगाने से आपकी चोट की सूजन पूर्ण्तः खत्म हो जायेगी।
यह भी पढ़ें-
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3dNiJMV
via Latest News in Hindi
0 Comments