पैरों में जलन होना अत्यधिक गंभीर समस्या है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। जलन हल्‍की या बहुत तेज भी हो सकती है। यह गंभीर समस्या तंत्रिका तंत्र में नुकसान के कारण होती है। इसके अलावा इस तरह की गंभीर समस्या विटामिन बी, फोलिक एसिड, थिमाइन या कैल्शियम की कमी, एथलीट फुट, कीड़ों का काटना, चोट, क्रोनिक किडनी रोग अन्य आदि से भी हो सकती हैं। डॉक्टरी इलाज के अलावा हम कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी इससे निजात पा सकते हैं।

सरसों का तेल

यह एक कुदरती औषधि है जो पैरों की जलन से हमें छुटकारा दिलाने में बहुत फयदेमंद है। 1 कटोरी में करीब 2 चम्मच सरसों का तेल लें। अब इसमें 2 चम्मच ठंडा पानी या 1 बर्फ का टुकड़ा डालें और बहुत अच्छी तरह से मिक्स करें। अब आप इसे हल्के हाथों से अपने पैरों के तलवों पर लगाएं और मालिश करें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपको काफी राहत मिलेगी।

एप्पल साइडर विनेगर

सिरका न सिर्फ शरीर के PH स्तर में संतुलित रखता है बल्कि पैरों की जलन से भी निजात दिलाने में कारगर है। एक गिलास गर्म पानी में 1-2 बड़े चम्‍मच कच्चा और अनफि‍ल्टर्ड एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर रखें और धीरे-धीरे पीएं। इससे रिजल्ट अच्छा आएगा।

एक टब में गर्म पानी लेकर 2 बड़े चम्‍मच एप्पल साइडर विनेगर और थोड़ी-सा सेंधा नमक डालें फिर पैरों को इसमें डुबोंए। दिन में दो बार 20 मिनट के लिए ऐसा करने से आराम मिलेगा।

हल्दी

इसमें बहुत ही भरपूर मात्रा में करक्‍यूमिन होता है जो पूरे शरीर में रक्त प्रवाह और संचार में सुधार करने में मदद करता है। इसके अलावा हल्‍दी में एंटी-इफ्लेमेंटरी गुण भी मौजूद होते हैं जो पैरों की जलन और दर्द को दूर करते है। एक गिलास पानी में 1 चम्‍मच हल्‍दी को मिलाकर पीएं। दिन में दो बार इस उपाय को अपनाएं। इसके अलावा आप हल्दी का पेस्ट बनाकर पैरों पर लेप कर सकते है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3svp9UX
via Latest News in Hindi

0 Comments