खरबूजा एक फल है जिसमें पानी की मात्रा सर्वाधिक होती है। इन फलों में विशिष्ट पोषक तत्व व पौधों के यौगिकों में समृद्ध आहार मिलता है, जैसे कैरोटीनोइड, पोटेशियम या विटामिन सी। खरबूजें के अद्वितीय स्वास्थ्य लाभों के बारे में पूर्ण निष्कर्ष निकालना मुश्किल है, लेकिन यहां कुछ स्वास्थय लाभ आपको बतायेंगें-

एंटीऑक्सीडेंट शक्ति
खरबूजा विटामिन A और C का समृद्ध खाद्य स्रोत है। विटामिन A और C दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काम करते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स में फ्री रेडिकल को बेअसर करने के सुरक्षात्मक गुण होते हैं। ये रेडियल कोशिकाओं में DNA को नुकसान पहुंचा सकते हैं और शरीर में पुरानी सूजन को बढ़ावा दे सकते हैं।

दिल के स्वास्थय का खयाल
फल और सब्जियों में समृद्ध आहार हृदय रोग और स्ट्रोक के कम जोखिम से जुड़ा हुआ है, और रक्तचाप भी बहुत कम कर सकता है। खरबूजें में भी इसी तरह के गुण आधिक्य में है इसलिए दिल को स्वस्थ रखनें के लिए खरबूजा बहुत लाभदायक है।

नेत्र स्वास्थ्य
आहार में अधिक फल और सब्जियां शामिल करने से आपकी आंखें पूर्ण्तः स्वस्थ रह सकती हैं और मोतियाबिंद और मैकुलर अपघटन, दो सामान्य आयु से संबंधित आंखों की समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। खरबूजें में पाया जाने वाला विटामिन A अच्छी दृष्टि के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व है।

पाचन
खरबूजें में फाइबर और पानी की बहुत ही पूर्ण मात्रा होती है जो पाचन में मदद करता हैं और कब्ज को रोकता हैं। इसलिए फलों, सब्जिय़ों और समृद्ध आहार जैसे उच्च फाइबर को भोजन में शामिल किया जाता है।

सेहत के लिए करेले का जूस बहुत लाभदायक है



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3uExEyG
via Latest News in Hindi

0 Comments