पेट की गैस को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

कभी-कभी कुछ गलत खाने पर या फिर लंबे समय तक कुछ न खाने से पेट में गैस की समस्या शुरू हो जाती है। इस स्थिति में व्यक्ति काफी विचलित हो जाता है। अगर आप भी पेट में गैस की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप कुछ बेहतरीन टिप्स को फाॅलो को कर सकते हैं-
तुलसी का इस्तेमाल पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप 3-4 तुलसी के पत्तों को एक कप के पानी में उबालें और फिर उस पानी को पिएं। ऐसा करने से आपको गैस की समस्या से राहत मिलती है।
सौंफ सिर्फ मुंह की दुर्गंध को दूर नहीं करती, बल्कि पाचन शक्ति पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है। साथ ही यह पेट में गैस की समस्या को भी दूर करता है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में एक या दो छोटी चम्मच सौंफ के बीज को उबालें और फिर उस पानी को पिएं।
लौंग में मौजूद कार्मिनेटिव, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण गैस की समस्या को बेहद आसानी से दूर करते हैं। इसके लिए आप कच्चे लौंग को चबाएं। इससे आपको गैस की समस्या से राहत मिलेगी।
अदरक पाचन तंत्र के लिए काफी लाभदायक होता है। गैस की समस्या होने पर अदरक की चाय का सेवन किया जा सकता है।
पेट में गैस होने पर छाछ का सेवन करें। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड न केवल पेट में गैस को दूर करता है, बल्कि गैस बनने से भी रोकता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MdQjju
via Latest News in Hindi
0 Comments