लौकी का सेवन अधिकतर सब्जी के रूप में ही किया जाता है। लेकिन इसका जूस भी उतना ही पौष्टिक होता है। इसके सेवन से आपको इतने फायदे होते हैं, जिसके बारे में आपने अब तक नहीं सोचा होगा। तो चलिए जानते हैं लौकी के जूस से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में-

लौकी का जूस पाचन तंत्र के लिए वरदान समान है। इसके सेवन से आपको कब्ज और गैस सहित अन्य पेट की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

अगर आप अपना अतिरिक्त वजन कम करने की फिराक में हैं तो भी डाइट में लौकी का जूस अवश्य शामिल करें।

आज के समय में हर व्यक्ति को किसी न किसी शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित है तो लौकी का जूस अवश्य पीएं। लौकी में अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

मुली खाना हमारे सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KBTtNj
via Latest News in Hindi

0 Comments