बिस्तर पर जरूर करें ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

आमतौर पर जब सुबह के समय हमारी आंख खुलती हैं तो हम सीधे ही बिस्तर से उठ जाते हैं। लेकिन अगर आप हर दिन उठने से पहले कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें तो इससे आपको कई तरह के लाभ होते हैं। स्ट्रेचिंग के जरिए न सिर्फ शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है, बल्कि इससे शरीर में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं कुछ बेहतरीन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में-
- फिगर-फोर स्ट्रेच आपके कूल्हे, जोड़ों, जांघों और ग्लूट्स के लिए लाभकारी होता है। इसको करने के लिए अपने बाएं घुटने को मोड़ें और उसके बाद दाएं पैर को बाएं पैर के घुटने पर रखें। फिर अपने बाएं घुटने को दोनों हाथों से पकड़ें और छाती की तरफ खिंचें
- स्पाइन ट्विस्ट स्ट्रेच आपके स्पाइन में होने वाले खिंचाव को ठीक करने के लिए बेहतर विकल्प होता है। इस स्ट्रेच को करने के लिए, अपने दोनों घुटनों को एक साथ रखें और अपने अपर बॉडी को सीधा रखते हुए अपने दोनों घुटनों को बेड के दाएं तरफ रखें। इसके बाद अपने बाएं घुटने को अपने दाएं हाथ से पकड़ें और अपनी गर्दन को बाएं तरफ घुमाएं। इस अवस्था में 10 सेकंड तक रहें।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3rCx3w4
via Latest News in Hindi
0 Comments