रनिंग के लिए बढ़ाना है स्टेमिना, काम आएंगे ये आसान टिप्स

वर्कआउट के दौरान रनिंग को काफी महत्व दिया जाता है। लेकिन अमूमन देखने में आता है कि कुछ लोग जब रनिंग करते हैं तो कुछ ही देर में वे थक जाते हैं और उसके बाद रनिंग नहीं कर पाते। इसका मुख्य कारण उनमें स्टेमिना की कमी होती है। वैसे तो आपका स्टेमिना धीरे-धीरे लगातार एक्सरसाइज के जरिए बिल्डअप होता जाता है लेकिन फिर भी अगर आप रनिंग के लिए अपना स्टेमिना थोड़ा बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ टिप्स फाॅलो कर सकते हैं-
रनिंग से पहले 10 मिनट मसल्स को वार्मअप करें। कंधों, गर्दन और कलाई को घुमाएं साथ ही जम्पिंग जैक करें। इससे आपकी हृदय दर और मांसपेशियों की परफार्मेंस में सुधार होता है।
इंटरवेल रन स्टेमिना बढ़ाने के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें आपको बराबर समय तक दौड़ना और चलना होता है। जैसे अगर आप 2 मिनट तक तेज दौड़ रहे हैं तो उसके बाद अगले 2 मिनट धीरे चलना होता है। इंटरवेल रन से आप जल्दी थकते भी नहीं है और स्टेमिना भी बढ़ता है।
प्रतिदिन सुबह करें अंकुरित चने का सेवन, सेहत के लिए होगा बहुत लाभदायक
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KKAa4w
via Latest News in Hindi
0 Comments