डीजल-पेट्रोल के रेट में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
फरीदाबाद, 3 जुलाई (हप्र)
फरीदाबाद में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस जन बडख़ल एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने जाते हुए। -हप्र
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरुद्ध राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर पर चल रही मुहिम के तहत बडखल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह अपने सैनिक कॉलोनी स्थित आवाज से कार्यकर्ताओं के साथ एक जुलूस के रूप में तहसील जहां भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पेट्रोल-डीजल में हुई बेतहाशा वृद्धि को वापिस लेने की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष गुलशन बग्गा, मानक चंद भाटिया पार्षद राकेश भडाना, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, गौरव ढींगरा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कनीना (निस) : डीजल-पेट्रोल के रेट में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार सत्यपाल यादव को सौंपा गया। प्रदर्शन करते हुये लोग लघु सचिवालय पंहुचे। प्रदर्शन का नेतृत्व राव अर्जुन सिंह, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता मावता व ब्लाक अध्यक्ष मा. दलीप सिंह ने किया। ज्ञापन पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि लॉकडाऊन के समय पिछले 3 माह से केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में की गई बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट रही है तथा सरकार मोटा मुनाफा कमा रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में पेट्रोल उत्पाद शुल्क 9.20 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल पर 3.46 रुपये था। पिछले 6 वर्षों में भाजपा सरकार ने पेट्रोल पर 23.78 रुपये तथा डीजल पर 28.37 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी की है।
The post डीजल-पेट्रोल के रेट में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3iAmXYj
via Latest News in Hindi
0 Comments