चंडीगढ़/नयी दिल्ली, 15 जुलाई (एजेंसी)
पंजाब एवं हरियाणा में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के आस पास रहा, उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 2 दिन तक दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में मंगलवार की रात तेज बारिश हुयी और बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डि​ग्री दर्ज किया गया।
मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में ‘रेड अलर्ट’: मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के मद्दनेजर मौसम विभाग ने बुधवार को चेतावनी के स्तर को ‘ऑरेंज’ से बढ़ाकर ‘रेड’ कर दिया। मुंबई में मंगलवार रात से भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भी भर गया।

The post पंजाब, हरियाणा में बारिश के आसार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3fxL4oh
via Latest News in Hindi

0 Comments