एक्टिव केस शतक पार, ठीक होने वालों की डबल सेंचुरी
झज्जर, 3 जुलाई (हप्र)
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में शुक्रवार को कोरोना के 16 नये मरीज मिले हैं। अब यहां मरीजों की कुल संख्या 313 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या शतक पार हो गई है। राहत की बात यह है कि जिले में बीमारी से ठीक होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है और ऐसे मरीजों की संख्या 200 के पास पहुंच चुकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी मरीजों की पहचान के लिए सैंपलिंग प्रक्रिया भी तेज कर दी है। पहले सैंपलिंग की प्रक्रिया कुछआ चाल से चल रही थी, अब नये सीएमओ डॉ़ संजय दहिया ने सैंपलिंग की गति बढ़कार 400 से ज्यादा कर दी है। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 है। जबकि शुक्रवार को 12 मरीज डिस्चार्ज हो गये हैं।
The post एक्टिव केस शतक पार, ठीक होने वालों की डबल सेंचुरी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2DbveSh
via Latest News in Hindi
0 Comments