जींद, 3 जुलाई (हप्र)
जिले में शुक्रवार को कोरोना के 6 नये मामले सामने आए। इनमें अधिकतर वे ही लोग हैं जो दूसरे शहरों से होकर आये हैं। इसके साथ जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 136 तक पहुंच गई हैं। इनमें 15 केस ऐसे हैं जो दूसरे शहरों में हैं। जिन लोगों की शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उनके शहर के अर्बन एस्टेट निवासी एक बिजनेसमैन है जो 26 जून को एक दिन के लिए चंडीगढ़ गये थे। इसी तरह से शहर के भिवानी रोड पर साबुन फैक्टरी का संचालक भी संक्रमित पाया गया। वह 27 जून को गुरुग्राम गया था। उसके बाद एक जुलाई को सिविल अस्पताल में सैंपल दिया, जिसकी अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तारखां गांव में भाई व दादी के साथ कई दिन पहले मुंबई से आई एक युवती भी पॉजिटिव मिली है।

The post जींद दूसरे शहर जाना पड़ा भारी, 6 हो गये संक्रमित appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/38omB1Y
via Latest News in Hindi

0 Comments