भिवानी डांस आर्टिस्ट, इलेक्ट्रिशियन समेत 10 लाेग संक्रमित
भिवानी, 3 जुलाई (हप्र)
जिले में शुक्रवार को कोरोना के 10 पॉजिटिव केस सामने आए, इनमें से 4 तोशाम से, एक गांव मिरान से, 3 बीटीएम लाइन से तथा 2 विकास नगर से हैं। जबकि शुक्रवार को 50 मरीज ठीक हो गये।
सिविल सर्जन डॉ़ जितेन्द्र कादयान ने बताया कि नये संक्रमितों में से 4 तोशाम से है, इनमें 14 वर्षीय और 18 वर्षीय लड़की है। दोनों उत्तर- प्रदेश के फिरोजाबाद में डांस आर्टिस्ट हैं और ये दोनों 29 जून को रोहतक आई थी और ए जुलाई को तोशाम आई थी। वहीं 36 वर्षीय व्यक्ति पीएचसी छपार में एमपीएचडब्ल्यू है। इसके अलावा 20 वर्षीय एक संक्रमित युवक हिसार के उमरा गांव निवासी है और तोशाम में इलक्ट्रिशियन है। वह प्रतिदिन गांव से तोशाम आता-जाता रहता है।
The post भिवानी डांस आर्टिस्ट, इलेक्ट्रिशियन समेत 10 लाेग संक्रमित appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3faZUkJ
via Latest News in Hindi
0 Comments