रोहतक 3 दिन में सौ के पार पहुंचे वायरस के केस
रोहतक, 3 जुलाई (निस)
जिले में शुक्रवार को 30 नये मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 650 के पार जा पहुंचा है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वायरस के मामले हर रोज तेजी से बढ़ रहे हैं, पिछले 3 के दौरान ही संक्रमण के मामले 100 के करीब जा पहुंचे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने भी चिंता जताई है। अब तो संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी दिल्ली व गुरुग्राम के अलावा कम्युनिटी कॉन्टेक्ट के मामले भी सामने आ रहे हैं।
हालांकि संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में 12 स्थानों में सैम्पल जांच केन्द्र बनाए हैं। शुक्रवार को जिले में मरीजों का आंकड़ा 654 जा पहुंचा था, जो बेहद चिंता का विषय है।
The post रोहतक 3 दिन में सौ के पार पहुंचे वायरस के केस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/38pKmqx
via Latest News in Hindi
0 Comments