वायरस से महिला तथा बुजुर्ग समेत 3 की मौत
पुरुषोत्तम शर्मा/हप्र
सोनीपत, 3 जुलाई
जिले में शुक्रवार को कोरोना का कहर बढ़ गया, 39 वर्षीय महिला, 50 साल के अधेड़ और 68 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मृतकों का आंकड़ा 20 पर पहुंच गया है। जबकि 29 नये केस दर्ज किए हैं।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि मृतकों की सूची में शामिल नये मामलों में नंदवानी नगर निवासी 50 वर्षीय सबदार अली के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई थी। पोस्टमार्टम से पहले शव की कोरोना जांच कराई। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए मृतक अली को कोरोना मृतकों की सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा दो अन्य मृतकों में 68 वर्षीय कैंसर मरीज भी शामिल है। इसकी कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है। यह व्यक्ति सुखबीर सिंह पुरखास गांव का रहने वाला था और इसका राजीव गांधी कैंसर अस्पताल दिल्ली में कैंसर का उपचार भी चल रहा था। इनकी 30 जून को कोरोना जांच की गई थी। इसके अलावा सेक्टर-14 निवासी 39 वर्षीय पूजा की कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर्ज की गई है। यह महिला भी कई दिनों से बीमार थी।
The post वायरस से महिला तथा बुजुर्ग समेत 3 की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Bs2O5Z
via Latest News in Hindi
0 Comments