रेवाड़ी एक दिन में 21 नये पीड़ित, 28 हुए ठीक
रेवाड़ी, 3 जुलाई (निस)
जिले में शुक्रवार को नये मिले 21 संक्रमित मामलों के साथ बीमार लोगों की संख्या 374 हो गई है। नये मरीजों में धारूहेड़ा से पांच कोरोना केस मिले। जबकि नालबंदा, मॉडल टाउन व धारूहेड़ा चुंगी के 2-2 तथा बावल चौक, विजय नगर, महावीर नगर, शांति नगर, सेक्टर-3, भुरथल जाट, खटौटी, जलालपुर, बुड़ौली व डूंगरवास से एक-एक नये केस मिला है। दूसरी ओर, शुक्रवार को 28 मरीज ठीक होकर घर लौट गये। अब ठीक होने वालों की संख्या 143 हो गई है। जिले में अब एक्टिव केस 226 हैं। जबकि अब तक 5 मरीजों की मौत हो गई है।
The post रेवाड़ी एक दिन में 21 नये पीड़ित, 28 हुए ठीक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3iAn5XN
via Latest News in Hindi
0 Comments