राजेश शर्मा/हप्र
फरीदाबाद, 3 जुलाई

फरीदाबाद में शुक्रवार को डबुआ कालोनी में कोविड केयर सेंटर में बेड लगाते मजदूर। -हप्र

जिला स्वास्थ्य विभाग के लिए शुक्रवार का दिन काफी राहत भरा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 393 मरीजों के कोरोना से मुक्त होने की पुष्टि की है। अभी तक जिले में 3,174 लोग वायरस को मात दे चुके हैं। कुल मरीजों की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो मरीजों का रिकवरी रेट 75.89 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 156 नये केसों की पुष्टि की है। इसके अलावा चार लोगों की मौत कोरोना व अन्य बीमारियों की वजह से हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 4 संक्रमितों की मौत हुई है। सेहतपुर निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग, साही कात्प्लेक्स निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, मुजेसर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति और सेक्टर 23 निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। इन सभी को संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी बताई जा रही हैं। सभी के शवों का कोविड-19 गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। इसके अलावा 393 लोगों ने कोरोना संक्रमण को
मात दी है।
क्या कहते है उप सिविल सर्जन
उपसिविल सर्जन डा. रामभगत ने बताया कि शुक्रवार 4 मरीजों की मौत कोरोना व अन्य बीमारियों से हुई है। जिले में 156 नये केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ.साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

The post 4 को लील गया कोरोना, 156 नये मरीज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2YVOgUP
via Latest News in Hindi

0 Comments