सुरेंद्र दुआ/निस
नूंह/मेवात, 3 जुलाई
जिले में शुक्रवार को कोरोना के 20 नये मामले सामने आने से मरीजों का कुल आंकड़ा 227 तक पहुंच गया है, जबकि 172 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। अब 55 एक्टिव केस रह गए हैं। जिले में एक साथ 20 संक्रमित केस आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इससे लग रहा है कि जिला अब फिर से हॉटस्पॉट बनने की राह पर है। कुछ लोगों ने बताया कि जिले के लोग महामारी से बचाव के तय मानक पूरा नहीं कर रहे। यहां तक की फेस मास्क नहीं डाल रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे।

यहां मिले पीड़ित
शुक्रवार को गांव साकरस, घासेड़ा, लाहाबास, तावड़ू में एक-एक मामला सामने आया। जबकि पिनगवां में 4 केस मिले, पुन्हाना में 7, फिरोजपुर झिरका में 2 व खोरी कलां में 3 नये मामले सामने आये हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ़ अरविन्द ने कहा कि कोरोना के 20 नये मामले सामने आये हैं और भेजे गए सैम्पलों की रिपोर्ट का इंतजार हैं।

The post फिर हॉट स्पॉट की राह पर चला मेवात appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VMctei
via Latest News in Hindi

0 Comments