नवीन पांचाल/हप्र
गुरुग्राम, 3 जुलाई
कोरोना ने शुक्रवार को 130 और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को ही 135 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं। पिछले 24 घंटे में इस बीमारी के चलते कोई मौत नहीं हुई। कोरोना से अब तक 5699 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने 1,850 लोगों की सैंपलिंग की है। इसमें आरटी-पीसीआर व रेपिड एंटीजेन टेस्ट भी शामिल हैं। इसके अलावा निजी लैब में 552 लोगों की सैंपलिंग की गई। कुल मिलाकर 2402 लोगों के टेस्ट किए गए। सरकारी लैब से 541 लोगों की सैंपल रिपोर्ट अभी मिलनी शेष है। अब तब जिले में कोरोना 5,699 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। 130 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी अवधि में 135 लोग संक्रमण मुक्त घोषित किए। अब तक 4425 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
मंडल कमिश्नर अशोक सांगवान ने कहा कि पिछले दिनों कुछ ऐसे मामले सामने आए जो आखिरी स्टेज पर थे और ऐसी स्थिति में मरीज को बचाना कठिन हो जाता है। इसलिए लोगों को संक्रमण का जरा भी शक होने पर टेस्ट करवा लेना चाहिए।

The post गुरुग्राम 130 नये केस, 135 संक्रमण से मुक्त appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3goSfz9
via Latest News in Hindi

0 Comments