युवाओं को आने दो
18 जुलाई के दैनिक ट्रिब्यून में राजकुमार सिंह के लेख ‘सोनिया कांग्रेस में हाशिये पर टीम-राहुल’ में कांग्रेस के भीतर हो रही उथल-पुथल खुलकर सामने आ गयी है। दरअसल, जब पायलट और उसकी युवा ब्रिगेड ने चुनाव में ज़मीनी लड़ाई लड़कर पार्टी को जिताया था तभी पायलट को मुखिया बना देना चाहिए था। आखिर राहुल क्यों पायलट और सिंधिया को लेकर मैदान में डटकर खड़े नहीं हुए? उन्होंने बुजुर्गों को कई बार नसीहतें भी दी थीं कि अपने पुत्रों की बजाय पार्टी पर ध्यान दें। अपने घर में ही वह दोहरेपन का सामना कर रहे हैं। पार्टी में युवाओं के पर कतरे जा रहे हैं। सोनिया गांधी सर्वेसर्वा हैं। पार्टी हित में पायलट और गहलोत में समीकरण बनाकर रखना तो उनका ही दायित्व बनता था। इस समय कांग्रेस की युवा ब्रिगेड में जहां-तहां बेचैनी और बगावत सामने आ रही है, आलाकमान को हवा रुख देखकर लचीला होना ही पड़ेगा। पायलट के साथ दोहरा खिलवाड़ छोड़ें। अब युवाओं को कमान सौंपने का वक्त आ गया है।
मीरा गौतम, जीरकपुर

The post आपकी राय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39qAFJ7
via Latest News in Hindi

0 Comments