मोहाली 4 पॉजिटिव, एक और मौत
मोहाली (निस) : मोहाली जिले में कोरोना वायरस के मंगलवार को 4 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और आज फिर एक मरीज की मृत्यु हुई है। मोहाली में कोरोना से यह 6वीं मौत है। मंगलवार को पॉजिटिव आए मामलों में 4 पुरुष शामिल हैं। आज आए पॉजिटिव मामलों में जीरकपुर निवासी 40 वर्षीय पुरुष, जवाहरपुर निवासी 48 वर्षीय पुरुष, नया गांव निवासी 38 वर्षीय पुरुष व बलटाना निवासी 50 वर्षीय पुरुष शामिल है। यह सभी मरीज पहले से पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में थे जिनकी टैस्ट के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट बनाकर उनके भी सैंपल एकत्र करने के लिए टीम भेज दी है। मंगलवार को मोहाली में एक 70 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु भी हुई है जोकि खरड़ का रहने वाला था। बताया जा रहा कि उक्त मरीज मायो अस्पताल में भर्ती था, उसे लेवल 3 अस्पताल जीएमसीएच पटियाला रैफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई।
8 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए
वहीं हेल्थ विभाग के अनुसार मंगलवार को 8 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए, इनमें डेराबस्सी निवासी 36 वर्षीय और बलटाना निवासी 48, 18, 24 वर्षीय महिला के अलावा खरड़ निवासी 25 वर्षीय पुरुष, जीरकपुर निवासी 40 वर्षीय पुरुष, बलटाना निवासी 50 वर्षीय पुरुष व जीरकपुर निवासी 35 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। मोहाली जिले में अब तक कुल केसों की गिनती 322 गई है जिनमें से 79 मामले एक्टिव हैं जबकि 237 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
The post मोहाली 4 पॉजिटिव, एक और मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2BNvbvs
via Latest News in Hindi
0 Comments