चीन-भारत झड़प से रूस चिंतित
मास्को (एजेंसी) : रूस ने बुधवार को कहा कि वह पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से चिंतित है, लेकिन उसका मानना है कि उसके दोनों करीबी सहयोगी खुद ही टकराव की स्थिति को सुलझा सकते हैं। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से बहुत ध्यान से देख रहे हैं कि चीनी-भारतीय सीमा पर क्या हो रहा है। हमारा मानना है कि यह बहुत ही चिंताजनक रिपोर्ट है] लेकिन हमारा मानना है कि दोनों देश भविष्य में इस तरह की स्थिति को टालने के लिए आवश्यक कदम उठाने में सक्षम हैं।
The post चीन-भारत झड़प से रूस चिंतित appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37BVfoQ
via Latest News in Hindi
0 Comments