दिग्विजय ने सीएम चौहान के खिलाफ दी शिकायत
भोपाल, 17 जून (एजेंसी)
कांग्रेस नेता दिग्वियज सिंह ने राहुल गांधी का ‘एक फर्जी वीडियो साझा करने’ के आरोप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बुधवार को पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान चौहान के ट्वीट को स्मृति ईरानी ने री-ट्वीट किया था। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार की शराब नीति पर चौहान के पुराने बयान (12 जनवरी 2020) के ‘संपादित’ वीडियो को प्रसारित करने के आरोप में दिग्विजय सिंह और 11 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
The post दिग्विजय ने सीएम चौहान के खिलाफ दी शिकायत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3hAWF7v
via Latest News in Hindi
0 Comments