दीप्ति के दस्तावेजों पर नौकरी करती मिलीं 3 महिलाएं
लखनऊ, 17 जून (एजेंसी)
अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद प्रदेश में अब वैसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें दीप्ति नाम की महिला के कागजों-प्रमाणपत्रों के सहारे तीन अध्यापकों को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी मिली। स्पेशल टास्क फोर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘जौनपुर में जिस दीप्ति का खुलासा हुआ है वह जालसाज पुष्पेंद्र की कथित प्रेमिका है। इसी तरह दो दीप्ति सिंह के बारे में मैनपुरी में जानकारी मिली है। इसमें से एक कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अध्यापिका है तथा दूसरी वहां समन्वयक है जबकि वास्तविक दीप्ति सिंह कौशांबी में अध्यापक के रूप में काम करती है। इस मामले में आगे जांच की जा रही है।’
उप्र पुलिस ने 15 जून को तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी स्कूलों में अध्यापक की नौकरी दिलाने का गोरखधंधा करते थे। एसटीएफ ने 15 जून को बताया था कि अनामिका शुक्ला प्रकरण में गिरोह के 3 सदस्यों को गोंडा से गिरफ्तार किया गया है। इनमें मैनपुरी का पुष्पेंद्र सिंह उर्फ सुशील, जौनपुर का आनंद और खीरी का रामनाथ शामिल है। एसटीएफ के मुताबिक अनामिका शुक्ला के फर्जी दस्जावेजों के आधार पर नौकरी दिलाने के मामले में बल के जवानों ने गिरोह के सरगना पुष्पेंद्र और उसके दो साथियों आनंद तथा रामनाथ को लखनऊ में शहीद पथ के पास से गिरफ्तार किया।
The post दीप्ति के दस्तावेजों पर नौकरी करती मिलीं 3 महिलाएं appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3ddvxIe
via Latest News in Hindi
0 Comments