नयी दिल्ली, 17 जून (एजेंसी)
भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर लद्दाख के पास गलवान घाटी के पास सोमवार-मंगलवार की रात को हुई हिंसक झड़प में हमारे 20 जवान शहीद हो गये। इनमें भारतीय सेना का एक कमांडिंग अफसर भी शामिल है। सेना की ओर से बुधवार को सभी शहीदों के नाम जारी किए गए। इनमें सबसे ज्यादा 13 शहीद बिहार की दो अलग-अलग रेजिमेंट के हैं। एक शहीद 12 बिहार रेजिमेंट और बाकी शहीद 16 बिहार रेजिमेंट के हैं। शहीद कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू भी 16 बिहार रेजिमेंट से थे।
इसके अलावा, 3 जवान सिख रेजिमेंट, 2 जवान मीडियम रेजिमेंट, एक जवान 81 माउंट बिग्रेड सिग्नल कंपनी और एक जवान 81 फील्ड रेजिमेंट का था। देश में इन जवानों की शहादत को लेकर गुस्सा है। इन जवानों के घर और गांवों में मातम छाया है। जवानों के परिवारों ने कहा है कि उन्हें गर्व है कि उनके परिवार के एक सदस्य ने देश के लिए जान दी है।
उधर, पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए कर्नल बी. संतोष बाबू के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से बुधवार को हैदराबाद लाया गया। वायु सेना स्टेशन हाकिमपेट पर विमान रात 8 बजे के आसपास उतरा। तेलंगाना के राज्यपाल टी सुंदरराजन और राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के टी रामा राव समेत अन्य लोगों ने शहीद सैन्य अधिकारी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाद में कर्नल बाबू के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से उनके गृह नगर सूर्यापेट ले
जाया गया। कर्नल बाबू का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया जाएगा। हाथ में तिरंगा झंडा लिए लोगों ने एम्बुलेंस के मार्ग में फूल बरसाए।
पंजाब के 4 और हिमाचल के एक रणबांकुरे ने दी शहाद

 

The post याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आए appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2YF0csU
via Latest News in Hindi

0 Comments