बायर्न लगातार आठवीं बार बुंदेसलीगा चैंपियन
ब्रेमेन (जर्मनी), 17 जून (एजेंसी)
बायर्न म्यूनिख ने राबर्ट लेवानडोवस्की के गोल की मदद से वर्डर ब्रेमेन को 1-0 से हराकर लगातार आठवीं बार बुंदेसलीगा का खिताब जीता, जबकि अभी उसके दो मैच बचे हुए हैं। इस जीत से बायर्न ने दूसरे स्थान पर काबिज बोरुसिया डोर्टमंड पर 10 अंक की बढ़त हासिल कर ली है। डोर्टमंड अपने बाकी बचे तीन मैचों में अधिक से अधिक 9 अंक ही हासिल कर सकता है। वर्डर ने बायर्न को पहले हाफ में अधिकतर समय रोके रखा, लेकिन चैंपियन टीम आखिर में गोल करने में सफल रही। लेवोनडोवस्की ने यह गोल खेल के 43वें मिनट में किया।
The post बायर्न लगातार आठवीं बार बुंदेसलीगा चैंपियन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2AOinnX
via Latest News in Hindi

0 Comments