यरुशलम (एजेंसी) : इस्राइल ने बॉलीवुड स्टार सुशांत राजपूत को ‘सच्चा दोस्त’ बताते हुए उनके निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस्राइल के विदेश मंत्रालय के उप महानिदेशक गिलाद कोहेन ने मंगलवार को ट्विटर पर अभिनेता की पिछली फिल्म ‘ड्राइव’ के एक गाने ‘मखना’ का लिंक साझा करते हुए लिखा, इस्राइल के एक सच्चे दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। आप याद आओगे!’ इस्राइल में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए जारी प्रयासों के तहत सुशांत और जैकलीन फर्नांडिस ने वहां गाने की शूटिंग की थी।

The post इस्राइल ने जताया शोक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3efLf7k
via Latest News in Hindi

0 Comments