ट्रंप के आदेश में नस्लवाद का जिक्र नहीं
वाशिंगटन, 17 जून (एजेंसी)
अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद राष्ट्रीय स्तर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए और कहा कि यह आदेश बेहतर पुलिस कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित करेगा। हालांकि, ट्रंप ने पुलिस कार्रवाई में अश्वेत पुरुषों एवं महिलाओं की हत्या के बाद नस्लवाद को लेकर देशभर छिड़ी बहस का कोई जिक्र नहीं किया। ट्रंप ने रोज गार्डन में आदेश पर हस्ताक्षर करने के लिए आयोजित समारोह से पहले पुलिस कार्रवाई में मारे गए कई अश्वेत अमेरिकियों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। ट्रंप ने कहा कि वह लोगों की मौत और शोक संतप्त परिवारों के प्रति दु:ख प्रकट करते हैं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपना लहजा बदलते हुए कहा कि ‘हमारी रक्षा करने वाली पुलिस’ के बहादुर पुरुषों एवं महिलाओं को सम्मान एवं समर्थन दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ‘भरोसेमंद’ पुलिसकर्मियों के बीच अत्यधिक बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या ‘बहुत कम’ है।
The post ट्रंप के आदेश में नस्लवाद का जिक्र नहीं appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2BkTPTn
via Latest News in Hindi
0 Comments