कोलकाता, 17 जून (एजेंसी)
थल सेना के पूर्व प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) शंकर रॉय चौधरी ने बुधवार को कहा कि यह याद रखा जाना चाहिए कि भारत 1962 की स्थिति में नहीं है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि देश को चीन के साथ पूर्ण युद्ध नहीं बल्कि संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि 1962 के बाद दोनों पक्षों की ताकत कई गुना बढ़ गई है। उस समय दोनों देशों के बीच एक संक्षिप्त युद्ध हुआ था। ‘भारत 1962 में नहीं है, (और) हमें याद रखना चाहिए कि चीन भी 1962 में नहीं है।’ यह पूछे जाने पर कि भारत को चीनी सेना की आक्रामकता का जवाब कैसे देना चाहिए, उन्होंने कहा, ‘भारत को युद्ध से निचले स्तर के संघर्ष, लेकिन सीमा पर होने वाली झड़पों से ऊंचे स्तर के लिए तैयार रहना चाहिए।’ भारत को निश्चित रूप से तैयार रहना चाहिए क्योंकि चीन उस पाकिस्तान की तुलना में सैन्य रूप से बहुत मजबूत है जिससे भारत ने सफलतापूर्वक संभाला है। उन्होंने कहा, ‘भारत ने अपनी क्षमता कई गुना बढ़ा ली है। दुर्भाग्यवश आर्थिक रूप से इतना अधिक नहीं। सैन्य रूप से हम चीन का मुकाबला कर सकते हैं (लेकिन) उसके लिए काफी धन चाहिए।’

The post चीन से संघर्ष के लिए तैयार रहें : जनरल शंकर रॉय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Cd2NTb
via Latest News in Hindi