चंडीगढ़, 11 जून (ट्रिन्यू)
पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीच्यूट आफ फार्मास्यूटिकल साइंसिज (यूआईपीएस) को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा एनआईआरएफ रैंकिंग में फिर से देश का दूसरा शीर्ष रैंक वाला संस्थान घोषित किया गया है। यूआईपीएस की चेयरपर्सन प्रो. इंदु पाल कौर ने बताया कि पिछले साल भी यूआईपीएस को देश का दूसरा सर्वोत्तम संस्थान बताया गया था। उन्होंने बताया कि देश के कुल 334 फार्मेसी इंस्टीट्यूट को इस रैंकिंग में शामिल किया गया था। कुलपति प्रो. राज कुमार ने इस उपलब्धि के लिये विभाग की चेयरपर्सन, फैकल्टी, रिसर्च स्कॉलरों व स्टाफ को बधाई दी है।

 

The post एनआईआरएफ रैंकिंग यूआईपीएस को फिर मिला दूसरा स्थान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2BZfAst
via Latest News in Hindi

0 Comments