पंचकूला (ट्रिन्यू) : यहां कोरोना पॉजिटिव के 4 और मामले सामने आये हैं। मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 5 में 3 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सेक्टर 19 स्थित अभयपुर में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने चारों संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। इनके परिजनों को भी आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही चारों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने व ट्रेस करने में जुट गया है। इधर उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने आदेश जारी कर सेक्टर 8 व सेक्टर 16 में एक-एक मामला कोरोना पोजिटिव पाए जाने पर सेक्टर 8 के मकान नंबर 315 से 321 तक और 322 से 328 तक एवं इसके साथ लगती गली के खुले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसी प्रकार सेक्टर 16 में मकान नंबर 514 से 516 और 534 से 535 एवं इसके साथ लगते पार्क व खुले एरिया को कंटनमेंट जोन घोषित किया गया है।

The post पंचकूला में सामने आये 4 और मामले appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/30y37Gk
via Latest News in Hindi

0 Comments