चंडीगढ़,11 जून (ट्रिन्यू)
चंडीगढ़ नगर निगम सम्पत्ति कर के भुगतान केवल ई-सम्पर्क सेन्टरों के माध्यम से लेगा। बृहस्पतिवार को निगम की हाउस टैक्स असेसमेंट कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कमेटी के चेयरमैन चरणजीव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने संबंधित संघों के सहयोग से वाणिज्यिक संपत्ति करदाताओं के लिए बाजारों और औद्योगिक क्षेत्र में शिविरों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
करदाताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए शिविरों के दौरान बकाए का भुगतान, चालू वर्ष कर से संबंधित अन्य मुद्दे और उनके वाणिज्यिक संपत्ति कर से संबंधित अन्य सेवाओं की जानकारी दी जायेगी। समिति के सदस्यों ने फैसला किया कि सम्पत्ति कर का भुगतान केवल ई-संपर्क केंद्रों के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।
बैंक के माध्यम से राशि एकत्र करने को भविष्य में टाला जा सकता है। बैठक में कर शाखा के अधिकारियों से कहा गया कि पुराने वर्ष के बकाया का अलग-अलग विवरण तैयार करें ताकि चालू वर्ष में एकत्र की जाने वाली वास्तविक कर राशि का पता चल सके। समिति सदस्यों ने फैसला किया कि करदाताओं के हित में चर्चा और कार्यान्वित मुद्दों की समीक्षा के लिए अगली बैठक 15 दिनों के
भीतर बुलाई जाएगी। बैठक में चेयरमैन के अतिरिक्त पार्षद अजय दत्ता, सुनीता धवन, कमला शर्मा, सचिन लोहिया, शिप्रा बंसल उपस्थित थे। वरिष्ठ उपमहापौर रविकांत शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित थे।

The post केवल ई-सम्पर्क केन्द्रों से हो सकेगा सम्पत्ति कर का भुगतान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/30FcfJv
via Latest News in Hindi

0 Comments