डीएवी-10 यूटी का बेस्ट कालेज घोषित
चंडीगढ़, 11 जून (ट्रिन्यू)
डीएवी कालेज सेक्टर-10 को यूटी का नंबर 1 कालेज आंका गया है। एनआईआरएफ की ताजा रैंकिंग में डीएवी कालेज को आल इंडिया रैंकिंग में 101-150 की ब्रैकेट में रखा गया है। प्रिंसिपल डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि कालेज को 109 रैंक मिला है। कालेज ने पिछले साल के मुकाबले 50 प्वाइंट का सुधार किया है। दिल्ली के कुछ कालेजों को छोड़कर डीएवी कालेज उत्तर और मध्य भारत के अच्छा रैंक पाने वाले कालेजों में शुमार हो गया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि इसका श्रेय डीएवी संस्था के अध्यक्ष डॉ. पूनम सूरी के नेतृत्व और स्टाफ की मेहनत को जाता है। फैकल्टी मैंबर्स के प्रयासों और कोआर्डीनेटर मंजू दीवान को इस उपलब्धि का विशेष श्रेय है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों व एलूमनाई को भी इसके लिये बधाई दी।
The post डीएवी-10 यूटी का बेस्ट कालेज घोषित appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2XTkqjv
via Latest News in Hindi
0 Comments