खरड़, 11 जून (स)
खरड़ के एसडीएम हिमांशु जैन ने माइनिंग विभाग, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और पुलिस को पत्र लिख कर कहा है कि गांव अभीपुर, कुब्बाहेड़ी और मियांपुर चंगर ब्लाक माजरी में गैर कानूनी माइनिंग को रोकने संबंधी उन द्वारा उठाए कदमों की रिपोर्ट 3 दिनों में भेजी जाये। एसडीएम द्वारा लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है कि इन गांवों में हो रही गैर कानूनी माइनिंग को रोकने के लिए 31 मई 2019 को एक सांझी मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में कई अधिकारी मौजूद थे। जहां माइनिंग हो रही है वहां सीसीटीवी जिला माइनिंग अफसर द्वारा लगाए जाएंगे। एसडीएम ने माइनिंग अफसर से पूछा है कि यह कैमरे लगाए गए हैं या नहीं।

The post ‘अवैध खनन रोकने की कार्रवाई पर 3 दिन में दें रिपोर्ट’ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3fkI91F
via Latest News in Hindi

0 Comments