आपकी राय
मार्गदर्शक विमर्श
17 जून के दैनिक ट्रिब्यून में राजकुमार सिंह का लेख ‘इस जंग में टीम इंडिया की भावना जरूरी’ बढ़ती कोरोना महामारी के दौरान सभी राजनीतिक दलों को एक साथ मिलकर मुकाबला करने का सुझाव देने वाला था। सवाल उठता है कि सरकार ने पहले ही विदेशी हवाई यात्रा पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाए। श्रमिकों को समय रहते पहले ही उनके गृह राज्यों में क्यों नहीं भेजा। यह सरकार तथा लोगों की महामारी के प्रति चूक का ही परिणाम है कि अब तक 3 लाख अधिक लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। अब इसके समाधान के लिए कठोरतम उपाय अपनाने होंगे।
शामलाल कौशल, रोहतक
नीयत में खोट
पिछले दो माह से भारत-नेपाल सीमा विवाद को लेकर तनातनी लगातार जारी है। इसी बीच नेपाल ने पांच नए बॉर्डर आउटपोस्ट खोलने का काम किया है, जहां सशस्त्र प्रहरी बल यानी नेपाल की सशस्त्र पुलिस फोर्स ने जवानों की तैनाती की है। इसी बीच उत्तर प्रदेश से सटे नेपाल सीमा से पिलर गायब होने की खबरें आ रही हैं। ऐसे में नेपाल बॉर्डर से इस तरह की खबरें आना नेपाल के मंसूबे पर सवाल खड़ा करता है? जिसे देखते हुए भारतीय सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नो-मेंसलैंड पर पेट्रोलिंग और आवाजाही को लेकर सख्ती बढ़ा दी है।
नितेश कुमार सिन्हा, मोतिहारी
सबक सिखाएं
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना द्वारा जो भारतीय सार्वभौमिक संप्रभुता के विरुद्ध जो गुस्ताखी की गई है उसका सबक चीन को कूटनीतिक सैन्य स्तर पर अवश्य सिखाया जाना चाहिए। चीनी सेना के कारण हमारे सैनिकों की शहादत हुई है। भारत चीन की सीमा पर देश रक्षा हेतु जुटे हुए सैनिकों की बहादुरी पर सभी को गर्व है। चीन कोरोना वायरस के कारण पहले ही अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में निंदा का पात्र बना हुआ है। चीन को समय रहते सबक सिखाया जाए।
युगल किशोर शर्मा, खाम्बी, फरीदाबाद
The post आपकी राय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37LVfCQ
via Latest News in Hindi
0 Comments