नयी दिल्ली (एजेंसी) : भारत ने पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गलियारे को खोलने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। पाकिस्तान ने 29 जून से इसे खोलने की पेशकश की थी। भारत ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर इस गलियारे को अस्थाई रूप से बंद किया गया है। इसके अलावा सरकार ने कहा कि भारत को यात्रा करने वालों का ब्योरा पाकिस्तान को एक सप्ताह पहले देना होता है, ऐसे में मौजूदा स्थिति गड़बड़ा सकती है। उल्लेखनीय है पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शनिवार को बताया था वह महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को करतारपुर गलियारा पुन: खोलने के लिए तैयार है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण यह गलियारा पिछले तीन महीने से अस्थायी रूप से बंद है। भारत ने कोरोना के मद्देनजर 16 मार्च को पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के लिए तीर्थयात्रा और पंजीकरण अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था।

The post करतारपुर गलियारा भारत ने ठुकराया पाक का प्रस्ताव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZfPOIf
via Latest News in Hindi

0 Comments