एसीपी कोहली की पत्नी, एएसआई सुखदेव ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी
लुधियाना 4 मई (निस)
लुधियाना के एसीपी अनिल कोहली, जो डयूटी के चलते कोरोना की भेंट चढ़ गये थे, की पत्नी पलक कोहली को उपचार के बाद आज एसपीएस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उपचार के दौरान उनके टेस्ट दो बार नेगेटिव आये। आज अस्पताल के बाहर उनके परिवार के सदस्य व कई पुलिस अधिकारियोंं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एडीसीपी सचिन गुप्ता ने बताया कि सलेम टाबरी थाना की प्रभारी इंस्पेक्टर अर्शदीप कौर के ड्राइवर एएसआई सुखदेव सिंह द्वारा भी कोरोना को हराकर विजयी होने पर आज ही उनको भी अस्पताल से छुट्टी मिली। ज्यों ही वह अस्पताल से बाहर आये, उनके परिजनों ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया। उधर, उपचाराधीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्शदीप कौर जिनका कोरोना पाजिटिव आने के बाद पहला टेस्ट नेगिटिव आया था, का रविवार पुनः पाजिटिव पाया गया। एडीसीपी ने बताया कि पांच दिन बाद उनका पुनः टेस्ट होगा। यदि वह नेगिटिव आया तो उसके 48 घंटे बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी।
The post एसीपी कोहली की पत्नी, एएसआई सुखदेव ने दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिली छुट्टी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xz0KqG
via Latest News in Hindi
0 Comments