चंडीगढ़, 4 मई (ट्रिन्यू) विवादास्पद पंजाबी पॉप गायक सिद्धू मूसेवाला द्वारा एक फायरिंग रेंज में गोलियां चलाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बरनाला पुलिस ने उक्त गायक तथा 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। वीडियो में कथित रूप से कुछ पुलिस कर्मियों को अपने सरकारी हथियार की मदद से मूसेवाला को गोली चलाना सिखाते दिखाया गया था। केस डीजीपी दिनकर गुप्ता के निर्देश पर दर्ज किये गये। डीजीपी ने इस संबंध में ड्यूटी में कोताही के चलते संगरूर के डीएसपी (हेडक्वार्टर) दलजीत सिंह विर्क को तत्काल सस्पेंड कर दिया। उनके अलावा पांच अन्य पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया।

The post मूसेवाला के खिलाफ केस दर्ज, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2YzLxk8
via Latest News in Hindi

0 Comments