कैप्टन सरकार नाकामियों पर डाल रही पर्दा : भाजपा
पठानकोट (निस) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने महाराष्ट्र के तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन कर पंजाब लौटे श्रद्धालुओं में से भारी संख्या में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उठे विवाद पर कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व अन्य कांग्रेसी मंत्रियों द्वारा मीडिया के समक्ष दिए बयान ने पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के पुख्ता प्रबंधों के दावों की पोल जनता के सामने खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के मंत्री खुद मीडिया के सामने इस बात को कबूल रहे हैं कि वे अभी तक पूरे इंतजाम नहीं कर पाए हैं। श्रद्धालुओं द्वारा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से देश में पंजाब को शर्मसार होना पड़ रहा है और कैप्टन सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा श्रद्धालुओं के सर फोड़ कर अपनी नाकामियों को छुपाने में लगी है।
The post कैप्टन सरकार नाकामियों पर डाल रही पर्दा : भाजपा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2yv6Clb
via Latest News in Hindi
0 Comments