आपकी राय
नई उम्मीद
देश के लिए कोरोना वायरस एक वरदान साबित होते हुए दिखाई दे रहा है। सैकड़ों विदेशी कम्पनियां अडोब, मास्टरकार्ड आदि अब भारत आने का फैसला कर रही हैं। यह कम्पनियां उत्तर प्रदेश में स्थापित हो सकती हैं। उ.प्र. सरकार का कहना है कि वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के ज़रिये कई विदेशी कंपनियों से बात की जा रही है और उन्होंने अपनी रुचि भी दिखाई। सरकार ने आश्वासन भी दिया है कि हमारे पास श्रमिकों की कमीं नहीं है, साथ ही 24 घण्टे बिजली और तमाम ज़रूरी व्यवस्था सभी कंपनियों के हिसाब से की जाएंगी। ऐसी खबर आना जनता को एक उत्साह प्रदान करती है।
यशस्वी सिंह, प्रयागराज, उ.प्र.
सावधानी जरूरी
4 मई से देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद शुरू करते हुए शर्तों के साथ कुछ ढील दी है। सरकार ने तो बड़ी सूझ-बूझ से देश को बड़े खतरे से बचाया है अब जनता को भी अपने विवेक का प्रयोग करते हुए धीरे-धीरे लाॅकडाउन से बाहर आना है। लोगों को चाहिए कि केवल आवश्यक कार्य हेतु ही घर से बाहर निकलंे। सरकार को इस समय शराब की दुकानें खोलने की आवश्यकता नहीं थी। यह निर्णय किसी अनहोनी घटना का कारण बन सकता है।
सोहन लाल गौड़, बाहमनीवाला
सुरक्षा सुनिश्चित हो
कोरोना संक्रमण के चलते स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमित होने का खतरा बढ़ा है। देश में बड़े अस्पतालों में सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य उपकरणों में काफी कमी देखी जा रही है। वहीं कई अस्पतालों में डॉक्टरों ने मास्क, दस्ताने व बॉडी कवर करने वाली चीजों की कमी को लेकर शिकायतें की हैं। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भारी पड़ सकता है। इस महामारी के दौरान जरूरी उपकरणों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने की जरूरत है।
अली खान, जैसलमेर
The post आपकी राय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SYyJR5
via Latest News in Hindi
0 Comments