महिला कामगार निकली पॉजिटिव
बीबीएन (निस) : सोलन जिले ने कोरोना को बाये बाये कह दिया था। लेकिन पंजाब के गुरदासपुर से आई एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने बद्दी बरोटीवाला के लोगों व प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पूनम देवी, जो कि पंजाब के गुरदासपुर जिले की निवासी है, वर्धमान कम्पनी में कार्य करती थी। महिला झाड़माजरी में बने लेबर होस्टल में रहती थी। 26 अप्रैल को महिला के पेट मे दर्द हुआ और महिला दवाई लेने बद्दी सीएचसी आयी थी जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सोमवार को पंजाब से खबर आई कि पूनम का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। डीएसपी बद्दी अजय कुमार ने बताया कि लेबर होस्टल में रह रही महिला का पंजाब में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके चलते होस्टल में रह रही सभी 250 से अधिक महिलाओं को क्वारेंटाइन कर दिया गया है।
The post महिला कामगार निकली पॉजिटिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35AYfkb
via Latest News in Hindi
0 Comments