पेट्रोल और डीज़ल के रेट बढ़ाने की निंदा
बठिंडा (निस) : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की एक विशेष बैठक प्रधान अमित कपूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से केन्द्र व पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल और डीज़ल के रेट बढ़ाए जाने की निंदा गई। प्रधान अमित कपूर ने कहा कि सरकारों को छोटे व्यापारी और आम ग़रीब जनता का हाल भी नहीं मालूम जो 40 दिन से खाली बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कई देशों में इस संकट की घड़ी में रेट कम किए हैं। कपूर ने कहा कि सरकार पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ाये दाम वापस ले ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
The post पेट्रोल और डीज़ल के रेट बढ़ाने की निंदा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2L8ZZrq
via Latest News in Hindi
0 Comments