रामपुर बुशहर (निस) : जिला दंडााधिकारी किन्नौर गोपाल चन्द ने बताया कि राष्ट्रव्यापी लाॅकडाउन व कर्फ्यू के चलते चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में फंसे किन्नौर जिला के 89 विद्यार्थियों व अन्य लोगों को चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों द्वारा किन्नौर पहुंचाया गया है, सभी बसें कल देर रात यहां पहुंची। उन्होने बताया कि यहां पहुचने वाले व्यक्तियों में 53 पुरुष व 36 युवतिया शामिल हैं। इन सभी व्यक्तियों को ज़िला के उरनी स्थित आईटीआई भवन व रिकांगपिओ में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

The post चंडीगढ़, आसपास से किन्नौर पहुंचे 89 लोग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35BxHiK
via Latest News in Hindi

0 Comments