शिमला (निस) : राजधानी शिमला के जाखू क्षेत्र में आज देर सायं आग लगने की एक घटना में एक मकान जलकर राख हो गया। यह अग्निकांड पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास हॉलीलॉज के पास हुआ। आग लगने का कारण रसोई गैस सिलेंडर का फट जाना बताया गया है। इस घटना में एक महिला भी झुलस गई जिसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।

The post वीरभद्र के घर के निकट जला मकान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3cdwBMF
via Latest News in Hindi

0 Comments