मोहाली (निस) : दूसरे राज्यों के पंजाब में फंसे लोगों को वापस भेजने की मुहिम बुधवार को तीसरे दिन में दाखिल हो गई। विद्यार्थियों सहित कुल 280 व्यक्तियों को 11 बसों में नयागांव व खरड़ से उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर व लेह वापस भेजा गया। डिप्टी कमिश्नर गिरीश दियालन ने कहा कि फंसे लोगों को अपने घरों को वापस भेजने से पहले अच्छी तरह स्क्रीनिंग की जा रही है। लेह लद्दाख के 175 विद्यार्थियों को नयागांव से 7 बसों में वापस भेजा गया जबकि खरड़ से उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर के कुल 106 लोगों को 4 बसों के जरिए भेजा गया।

The post 280 लोगों को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लेह, लद्दाख भेजा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2zYOyQO
via Latest News in Hindi

0 Comments