लुधियाना में बुधवार को घर जाने के लिए ट्रेन में सवार होते प्रवासी मजदूर। -दैनिक ट्रिब्यून

लुधियाना, 6 मई (निस)
अन्य राज्यों के यहां फंसे प्रवासी मजदूरों, जो अपने घरों को लौटना चाहते हैं को लेकर आज दो और श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां यहां से रवाना हुईं। पहली गाड़ी आज सुबह उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन के लिए और दूसरी झारखंड के डालटनगंज रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। दोनों गाड़ियों के जाने के अवसर पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी। रेलवे स्टेशन के निकट बिना पास किसी को भी आने नहीं दिया जा रहा था। पंजाब सरकार के प्रवक्ता के अनुसार सभी यात्रियों को गाड़ी में बिठाने से पूर्व उनकी स्क्रीनिंग, मेडिकल हिस्ट्री रिकॉर्ड की गई। उल्लेखनीय है कि गत रात लुधियाना से पहली स्पेशल ट्रेन यहां से प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी।

The post हजारों मजदूरों को लेकर दो और स्पेशल ट्रेनें रवाना appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xGYJJ3
via Latest News in Hindi

0 Comments