मिशन फतेह से मिलेगी कोरोना पर जीत : बलबीर सिद्धू
होशियारपुर, 6 मई (निस)
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड-19 राहत कार्यों का जायजा लिया। श्री सिद्धू ने कहा कि कोरोना पर जीत प्राप्त करने के लिए मिशन फतेह सफल साबित होगा व जल्द ही पंजाब इस महामारी से निजात पा लेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं और सरकार की ओर से दवाइयों व स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
उन्होंने कोविड-19 संबंधी की जा रही सैंपलिंग का जायजा लेते हुए कहा कि इस संबंधी पंजाब सरकार गंभीर है, इस लिए जिला स्तर पर इसमें और तेजी लाई जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह सक्षम है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि जनता, सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशों को अपनाए। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को पूरे जिले में कोरोना वायरस से संबंधित सरकार की हिदायतों को गंभीरता से पालन करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से तख्त श्री हजूर साहिब से श्रद्धालुओं को वापस लाकर उनके जिलों में बने एकांतवास केंद्रों में ठहराया गया है और उन्हें वहां हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं।
अस्पताल में लिया प्रबंधों का जायजा
पठानकोट (निस) : पंजाब सरकार द्वारा कोविड-19 को फैलने से रोकने हेतु जिला पठानकोट में सभी तैयरियां मुकम्मल कर ली गई हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने आज चिंतपूर्णी मेडिकल कालेज बधानी, जिसे जिला प्रशासन द्वारा आइसोलेशन अस्पताल बनाया गया है, का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया तथा स्टाफ से बातचीत की। स्वास्थ्य मंत्री ने सर्वप्रथम आइसोलेशन अस्पताल, आई.सी.यू का दौरा किया तथा प्रबंधों पर संतुष्टि जताई। इसके पश्चात कालेज में ही स्थित मीटिंग हाल में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासनिक अधिकारियों से विशेष तौर पर बातचीत कर हिदायतें जारी कीं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में करीब 1500-1600 मामले हैं, इसका मुख्य कारण 7 हजार व्यक्तियों का बाहरी राज्यों से पंजाब में आना है। उन्होंने कहा कि नांदेड़ से आने वाली सारी संगत की सैंपलिंग हो गई है। जो लोग पॉजिटिव हैं, उनको आइसोलेट किया जा रहा है।
The post मिशन फतेह से मिलेगी कोरोना पर जीत : बलबीर सिद्धू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3chLfCQ
via Latest News in Hindi

0 Comments