भारी ओलावृष्टि से बागवान व किसान हताश
रामपुर बुशहर (निस) : ऊपरी हिमाचल के सेब बहुल इलाकों में ओलावृष्टि का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे सेब की फसल काे भारी नुकसान हुआ है। बागवान पहले ही कोरोना महामारी के दंश से लोग उबर नहीं पाए हैं। इस हालत में बागवानों को विभिन्न बागवानी कार्यों के लिए न तो समय पर मजदूर मिले न ही दवाएं और खाद आदि। फ्लावरिंग के दौरान परागण के लिए मधुमखियों का भी अभाव रहा। मौसम प्रतिकूल होने के चलते कई इलाकों में सेब की सेटिंग आशानुरूप नहीं हो पाई। अब बची फसल पर कुदरत ने ओलावृष्टि के रूप में कहर बरपाया है। बीते रोज भारी ओलावृष्टि ने रामपुर बुशहर उपमंडल के मुनीश पंचायत में भारी तबाही मचा। दारण व आसपास भी भारी ओलावृष्टि हुई।
The post भारी ओलावृष्टि से बागवान व किसान हताश appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3cnDhbn
via Latest News in Hindi
0 Comments