मोहाली में 9 से 1 बजे तक खुलेंगी दुकानें
मोहाली, 4 मई (निस)
मोहाली जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की गिनती बढ़ रही है। डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने मोहाली में सोमवार को एक नोटिफिकेशन जारी की है जिसमें दुकानें खुलने का समय 9 से 1 बजे तक कर दिया है लेकिन दुकानें पहले की तरह ऑड-ईवन पॉलिसी के तहत ही खुलेंगी। इससे पहले दुकानें खुलने का समय 7 से 11 बजे तक था। डीसी मोहाली द्वारा जारी नोटीफिकेशन में बताया गया है कि मोहाली में भी अब सरकारी, प्राइवेट, आईटी कंपनी, प्रॉपर्टी डीलर व अन्य दफ्तर सुबह 8 से 6 बजे तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों में रोटेशनल पीरियड पर काम किया जाएगा। इन दफ्तरों में 33 फीसदी स्टाफ के साथ काम करेंगे। डीसी मोहाली ने बताया कि जो लोग मोहाली के बाहर चंडीगढ़ व पंचकूला में नौकरी करते हैं, उनके लिए सुबह 8 से शाम 6 बजे तक प्रशासन की ओर से पास जारी किया जाएगा।
The post मोहाली में 9 से 1 बजे तक खुलेंगी दुकानें appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3c4mNET
via Latest News in Hindi
0 Comments